10 Dec 2025, Wed

झारखंड पुलिस जवान की मौत कुआं गिरने एवं एक वृद्ध का हाडॅ अटैक से हुई मौत से गांव में मातम

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआ: प्रखंड क्षेत्र के टड़हे पंचायत क्षेत्र में करुई गांव निवासी की अलग अलग स्थानों पर दो लोगों की मृत्यु बुधवार को हो गई थी। जिसमें दोनों का शव पैतृक गांव लाया गया। जहां करुई में गुरुवार को अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार करुई गांव निवासी सह झारखंड पुलिस के जवान दशरथ बैठा जो रामगढ़ में कार्य रत थे, जिन्हें कुआं में गिरने से मुत्यु होने की बात बताई गई,जिनका शव गांव लाकर गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया,जिन्हें मुख अग्नि पुत्र राकेश ने दी।

वहीं करुई गांव निवासी लगभग 81 वर्षीय जसवंत सिंह की मृत्यु हार्ट अटैक से बुधवार को ही हो गई जिन्हें गुरुवार को श्मशान घाट पर उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। दोनों शव को आधा घंटा के अंतराल पर एक ही कसेया नाला शमशान घाट पर अंतिम संस्कार होने से इस बात की चर्चा चौक- चौराहे पर हो रही है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए टड़हे पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी कृपाल सिंह ने बताया कि एक ही गांव में दो लोगों का निधन होना काफी दुखद है।

अंतिम संस्कार में दिलीप सिंह, संजू सिंह,बैजनाथ मिस्त्री ,रविंद्र बैठा, पचू सिंह ,अरविंद सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *