7 Feb 2026, Sat
Breaking

मोटरसाइकिल एवं पिकअप के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में युवक बुरी तरह से हुआ घायल

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:-नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन गहीडी गांव स्थित कोयल नदी के अप्रोचपुल सड़क तीन मुहान पर पिकअप वैन एवं मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान पलामू जिला के पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार गांव निवासी शैलेश शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र दीपक शर्मा एवं 25 वर्षीय सोनू शर्मा के रूप में हुई।दोनों घायलों को पलामू जिला के मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के कादल गांव के युवा समाजसेवी दीपक चंद्रवंशी के द्वारा घायल अवस्था में रेफ्ररल अस्पताल लाया गया। जो उपस्थित चिकित्सक कुलदेव चौधरी के द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया।वही बुरी तरह से घायल दीपक शर्मा को गड़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में आंशिक रूप से घायल सोनू शर्मा ने बताया कि हम लोग दोनों भाई मझिआंव के जेपी यादव स्कूल में फर्नीचर का काम करने अपाची मोटरसाइकिल से आ रहे थे।इसी बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें मेरे भाई दीपक शर्मा का दाहिना पैर एवं हाथ टूट गया।और मुझे भी आंशिक चोट लगी है।साथ ही बताया कि पिकअप के ऊपर पंकज डीजे लिखा हुआ था।पिकअप का नंबर JH03w- 4724 है। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो के निर्देश पर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल एवं पिकअप को थाना में जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *