24 Mar 2026, Tue

बड़ी खबर:महिला पंचायत मुखिया ने परिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: थाना क्षेत्र के बलियारी पंचायत मुखिया ने रविवार को आत्महत्या करने की प्रयास की। जिसके बाद घायल पंचायत मुखिया चंदा देवी को परिजनों ने आनन-फानन में वाहन से उसे इलाज के लिए मझिआंव अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।

जिसके बाद परिजनों ने निजी वाहन से गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, और भर्ती कर इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदा देवी और उनके पति ललन कुमार मेहता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद चंदा देवी ने कीटनाशक पदार्थ खा गई। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मुखिया की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *