मझिआंव: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के द्वारा मझिआंव थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएसपी नीरज कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के द्वारा अभिलेखों की जांच की गई। जिसमें जनरल डायरी, केस डायरी आदि का निरीक्षण किया गया,और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के आदेश भी दिये गए।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि फरियादियों से शालीन व्यवहार, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।साथ ही थाना अनुशासन, साफ-सफाई, ड्यूटी पालन, थाना क्षेत्र में निरंतर गश्ती हो और तकनीकी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिये गए। इस दौरान मौके पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, एस आई संजय कुमार, चंदन प्रधान संजय मुंडा, तपेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, एएसआई आलोक कुमार, विद्याधर मछुआ, शिवनाथ राम, रणवीर प्रसाद, सलीब कुजूर, कामेश्वर राम, अरुण कुमार रजक सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।