6 Feb 2026, Fri

शहर के जाने माने इलेक्ट्रीशियन का निधन,परिजनों में शोक,तिसरे दिन किया गया अंतिम संस्कार

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:-नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 स्थित लोहरपुरवा गांव निवासी सह शहर के सबसे पुराने इलेक्ट्रीशियन कृष्ण नंदन विश्वकर्मा का निधन हो गया।वे 65 वर्ष के थे।मृतक मझिआंव शहर के सबसे पुराने इलेक्ट्रिशियन एवं घड़ी क जानकार मिस्त्री थे।वे बेहद ही मिलनसार एवं मिष्ठभाषी प्रवृति के व्यक्ति थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार वे पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे।उनका दोनों किडनी डैमेज हो गया था,और पिछले 4 माह से डायलिसिस पर थे। उनकी मौत की सूचना पाते ही पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ।

36 घंटे बाद हुआ दाह संस्कार:

हालांकि उनकी मौत रविवार की देर शाम लगभग 7 बजे हो गई थी।लेकिन उनके दो लड़कों में बड़ा लड़का कुंदन विश्वकर्मा उर्फ सोनू दिल्ली में जबकि दूसरा लड़का मोनू विश्वकर्मा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।दोनों लड़कों के आने के पर 36 घंटा बाद मंगलवार को कोयल नदी के पानी टंकी श्मशान घाट पर उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया।वे अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र एवं चार पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।मुखाग्नि के उनके बड़े पुत्र सोनू विश्वकर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *