बरडीहा: थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी के पुत्र अजय चौधरी 27वर्ष ने मंगलवार को देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही घर वालों ने देखा तो तुरंत बरडीहा थाना को फोन किया गया।इसके बाद थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर थाना चले गए, और बुधवार को शुबह में शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया, और पोस्टमार्टम के बाद उसे घर वालो के सौप दिया गया। बताया जाता है कि मृतक के दो नाबालिक बच्चे भी हैं। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के कारण युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली वह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर गए और शव को थाना ले आए लेकिन रात्रि के कारण पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका और सुबह में पोस्टमार्टम के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।