9 May 2026, Sat

उप डाकघर प्रशासन और शाखा डाकघर कर्मियों के बीच असंतोषजनक स्थिति हुई उत्पन्न

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना उप डाकघर से जुड़े 21 शाखा डाकघरों के 24 सहायक शाखा डाकपाल एवं छह शाखा डाकपालों को 1 दिसंबर से 16 दिसंबर तक अनुपस्थित दर्शाते हुए रिपोर्ट हेड ऑफिस मेदिनीनगर भेजे जाने के बाद उप डाकघर प्रशासन और शाखा डाकघर कर्मियों के बीच असंतोषजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक भारतीय डाक जीवन बीमा (पीएलआई) को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान शाखा डाकघरों से जुड़े कर्मी अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ अभियान में भी सक्रिय रूप से लगे थे तथा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को भी पूरा किया गया। ऐसे में उक्त अवधि के साथ-साथ अन्य दिनों में भी अनुपस्थित दर्शाया जाना अनुचित प्रतीत हो रहा है।

इधर, इस मामले को लेकर शाखा डाकघर कर्मियों और उप डाकघर प्रशासन के बीच उत्पन्न असंतोष की चर्चा डाकघर से जुड़े ग्राहकों के बीच भी हो रही है। हालांकि उप डाकपाल का कहना है कि यह स्थिति उपस्थिति नियमों के अनुपालन में समयबद्धता से जुड़ी थी।

शाखा डाकघरों की डाक सामग्री उठाव के लिए उप डाकघर पहुंचने वाले कुछ कर्मी उपस्थिति संबंधी नियमों का समय पर पालन नहीं कर पा रहे थे। मामले का समाधान कर लिया गया है। धनराज पासवान, उप डाकपाल, रमना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *