6 Feb 2026, Fri

नाबालिक युवती की अपहरण के मामले में पुलिस ने युवक को यूपी से गिरफ्तार कर भेजा जेल

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर क्षेत्र से एक नाबालिक युवती के अपहरण कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को यूपी से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र के कटहर खुर्द गांव निवासी राजेंद्र उरांव के पुत्र सूरज उरांव के द्वारा रामपुर पंचायत क्षेत्र से एक नाबालिक युवती को अपहरण कर भाग ले जाया गया था। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी थाना प्रभारी संजय कुमार मुंडा ने बताया कि नाबालिक युवती के परिजनों के द्वारा लड़की के अपहरण के मामले में आवेदन दिया गया। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई, और तत्वरित कार्रवाई करते हुए टेक्निक टेक्निकल सेल के माध्यम से नाबालिक युवती के साथ सुरज उरांव पिता राजेंद्र उरांव ग्राम कटहर खुर्द, थाना धुरकी निवासी को उत्तर प्रदेश के रेणुकूट के पिपरी से गिरफ्तार किया गया।

वहीं लड़की को भी लाया गया। थाना कांड संख्या 150 / 25 दिनांक 22 दिसंबर 2025 के अंतर्गत धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत प्राथमिक की दर्ज करते हुए सूरज उरांव को नया एक हिरासत में भेजा गया है। इसके साथ-साथ एस आई धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा नाबालिक युवती को मेडिकल और ब्यान के लिए गढ़वा भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *