9 May 2026, Sat

महुआ शराब के अवैध निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा चलाया गया अभियान

शेयर करें

करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब को किया गया नष्ट

जिला प्रशासन की आमजनों से अपील, अवैध शराब निर्माण व बिक्री की सूचना करें साझा, की जायेगी कार्रवाई

अनुप सिंह

गढ़वा:आगामी नव वर्ष 2026 को देखते हुए उत्पाद विभाग गढ़वा द्वारा अधीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक उत्पाद निर्मल मरांडी एवं उत्पाद विभाग गढ़वा के समस्त टीम के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आज मेराल थाना अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के चंद्रवंशी टोला, पीड़ापाठ एवं केश्वर खांड जंगल इत्यादि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री के विरोध में छापामारी अभियान चलाया गया,

जिसमें करीब 2500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 200 लीटर अवैध महुआ शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में छापामारी टीम द्वारा बताया गया कि छापामारी टीम को देखते ही शराब का अवैध निर्माण व बिक्री करने वाले व्यक्ति भागने में सफल रहें, परंतु उनके द्वारा जमा किए गए अवैध सामग्रियों को जब्त करते हुए नष्ट करने का कार्य किया गया। इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद निर्मल कुमार द्वारा बताया गया कि छापामारी स्थल पर भागने में सफल रहे लोगों को चिन्हित करते हुए नियम संगत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *