9 May 2026, Sat

बजरंगबली मन्दिर के प्रांगण में निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन किया गया

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बजरंगबली मन्दिर के प्रांगण में निःशुल्क आँख जाँच शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर मधेशिया हलवाई समाज कांडी एवं डॉ अनिल साव संगवरिया के सौजन्य से आयोजित किया गया।इस शिविर में राधिका नेत्रालय के डॉ सुशील प्रसाद ने 150 लोगों का सामान्य आँख जाँच ,30 मोतियाबिंद व 70 लोगों को नजदीकी रोशनी वाले को आँख जाँच कर चश्मा व निःशुल्क दवा उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अशोक प्रसाद,महामंत्री राजेश कुमार,सुनील प्रसाद ,गरीबा साह,राजाराम साह ,विजय प्रसाद,राम नाथ प्रसाद,राम किशोर प्रसाद,संदीप प्रसाद,राजेश प्रसाद ,देवेंद्र प्रसाद,देव कुमार ,संजय प्रसाद,प्रकाश चंद,रामा कांत,उदय प्रसाद सहित कई लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *