बरडीहा: नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर घर से भगा ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले रेहला निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के युवक ने हिन्दू समाज के बरडीहा थाना क्षेत्र के नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर घर से भगा कर चेन्नई ले गया, और युवती से शारीरिक संबंध भी बनाया। वहीं एक सप्ताह पुर्व लड़की जब घर से गायब पाई गई तो परिजनों ने थाना को लिखित आवेदन दिया।
जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई, और नाबालिक लड़की की तलाश में जुट गई। और टेक्निकल सेल के माध्यम से युवती को युवक के साथ चेन्नई पाया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि लड़की के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या- 75/25 दिनांक-27 दिसंबर 25 धारा-87/137(2)/64(2)(m)BNS@4/6 pocso act के प्राथमिकी अभियुक्त मो साउद आलम उम्र -23 पिता वर्ष पिता युनूस अंसारी पता – ग्राम- घोरादिहा थाना- रेहला, जिला पलामू निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया जा रहा है। और युवती को मेडिकल करवाया गया।