मझिआंव: थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड नं 03 में चन्द्री गायत्री शक्तिपीठ के सामने मुख्य पथ पर स्थित मां गायत्री जेनरल स्टोर में मंगलवार को रात्रि में अज्ञात चोरों ने सीढ़ी के ऊपर छत में लगे टाटा सीट को काटकर 50 हजार रुपए नगदी सहित लगभग 90 हजार रुपये के समान की चोरी कर ली।भुक्तभोगी पत्रकार मनोज कुमार दुबे ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह बुधवार को शुबह 09 बजे दुकान खोलकर अंदर गये तो देखा कि कैश काउन्टर खुला हुआ था, और उसमें ब्यापारी एवं लेबर को देने के लिए रखे 50 हजार रुपये नगद एवं लगभग छह हजार रुपये खुदरा व रेजकी सहित सारा रुपया गायब है।
इसके बाद जब सीसीटीवी देखा तो उसका हार्ड डिस्क रिकॉर्डर गायब था। इसके अलावे लगभग 30 हजार रुपये के मूल्य का महंगा समान भी चोर उठा ले गए। बताया कि चोर सीढ़ी के छत को काटकर घर में प्रवेश किये और सीढ़ी का अंदर से सिटकिनी खोल दिया होगा। और सामान व नगदी लेकर बगल के खाली पड़े घर के छत से होते हुए नीचे उतरे होंगे। बताया कि वे अपने नहर पर स्थित घर पर रहते हैं और चन्द्री में भी अपने ही घर में दुकान है। जहां सीसीटीवी के कारण महफूज समझ रहे थे।
इधर चोरी की घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आए और छानबीन शुरू किया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी रात गस्त कराते हैं इसके बाद भी चोरी होना आश्चर्य की बात है। देखने से प्रतीत होता है कि चोर सीढ़ी के ऊपर के टीन का छत काटकर नीचे आये होंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को मझिआंव थाना कांड संख्या 152/2025,दिनांक 31दिसंबर2025 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन की जा रही है।