अनुप सिंह
कांडी : वर्ष 2026 के प्रथम सूर्योदय के साथ ही कांडी प्रखंड में नववर्ष का स्वागत बड़े ही उत्साह और सतर्कता के साथ किया गया। नववर्ष के पहले दिन, गुरुवार को कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्री राकेश सहाय ने कार्य और मनोरंजन का एक बेहतरीन तालमेल पेश किया।
सुरक्षा का जायजा और प्रकृति का आनंद
बीडीओ राकेश सहाय ने आज पूरे प्रखंड क्षेत्र का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ (विधि-व्यवस्था) का जायजा लिया। इसी क्रम में वे बिहार-झारखंड की सीमा पर बहने वाली पवित्र सोन नदी के तट पर पहुँचे। उन्होंने केवल किनारे से निरीक्षण नहीं किया, बल्कि अपने समस्त प्रखंड कर्मियों के साथ नाव पर सवार होकर सोन नदी की लहरों का आनंद भी लिया।
टीम भावना का संदेश
प्रखंड कर्मियों के साथ एक ही नाव पर बैठकर नौका विहार करना, प्रशासनिक टीम के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता का एक सुंदर उदाहरण बना। बीडीओ ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था की निगरानी करना था, जिसे नौका विहार के माध्यम से एक सुखद अनुभव में बदल दिया गया।
जनता के नाम मंगलकामनाएं
नदी के बीचो-बीच से पूरे प्रखंड वासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए बीडीओ राकेश सहाय ने कहा कि “कानून-व्यवस्था की निगेहबानी के साथ-साथ प्रकृति के इस अनुपम उपहार (सोन नदी) का लुत्फ उठाना एक सुखद अनुभव रहा। मैं समस्त कांडी प्रखंड वासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। मेरी प्रार्थना है कि यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।”




