5 Feb 2026, Thu

दोनों प्रखंड को मिले नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड मुख्यालय में दिया योगदान

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड कार्यालय में नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) के रूप में मुकेश कुमार त्रिपाठी ने विधिवत अपना योगदान दे दिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और प्रखंड की आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

नवागत आपूर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार त्रिपाठी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों तक राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुँचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जन वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करना मेरा मुख्य लक्ष्य है। राशन कार्डधारियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा और डीलरों को नियमानुसार राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है।”

मुकेश कुमार त्रिपाठी के योगदान देने पर प्रखंड के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों को उम्मीद है कि उनके आने से आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार होगा और आम जनता को राशन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

मझिआंव: प्रखंड के लिए नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार यादव के द्वारा 2 जनवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीओ श्री मति कनक के समक्ष योगदान दिया। इससे पूर्व एक जनवरी को जिला में योगदान के बाद मझिआंव प्रखंड में योगदान दिये हैं।इसके बाद बीएस ओ श्री यादव ने बताया कि पहला कर्तव्य यह होगा कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोई भी गरीब ,असहाय, लाचार कोई भी लाभुक राशन से वंचित नहीं रहने पाए इसका पूरा-पूरा ख्याल रखा जाएगा, तथा पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने प्रखंड स्तर में कार्य करने की बात कही।
इसके पूर्व से बीडीओ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *