5 Feb 2026, Thu

आयोजित कार्यक्रम के दौरान 150 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना पंचायत सचिवालय मड़वनिया के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान 150 गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।इस अवसर पर बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों को सरकार की ओर से कम्बल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम्बल उपलब्ध हो जाने से लोगो को काफी राहत मिलेगी। बीडीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में जरूरमंद लोग कम्बल के लाभ से वंचित नहीं रहे,यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि कम्बल वितरण के माध्यम से सरकार असहाय लोगों को बड़ी राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है।मुखिया स्वीटी वर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच आज कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने सक्षम लोगों से कम्बल के लिए प्रयास नहीं करने की अपील की।मौके पर बीसीओ हकिम अंसारी,पंचायत सचिव सुमन कुमारी, अलिजान अंसारी,जितेंद्र चौधरी,रामकिशुन पासवान,शिवशंकर पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *