बरडीहा: थाना क्षेत्र के लावा चम्पा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र राणा चौधरी की ठंड लगने से मौत हो गई। ठंढ से नौजवान की मौत होने पर घर ही नही पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राणा चौधरी दूसरे घर पर सोया हुआ था। लेकिन नये घर पर ओढ़ने का साधन पर्याप्त नहीं होने के कारण उसे ठंड लग गया। इसके बाद उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। उसके मरने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इसके बाद उसके शव को घर लाया गया,खबर लिखते समय स्थानीय बाकी नदी में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है।
इस तरह बरडीहा प्रखंड में ठंढ से मरने वाले लोगो की संख्या दो हो गई है।इसके पहले ओबरा पंचायत के ओबरा गांव निवासी वार्ड सदस्या शोभा देवी की भी ठंढ से मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों ने बताया कि दिनों दिन ठंढ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।अगर सरकार द्वारा अभी भी गरीबों के बीच पर्याप्त कम्बल नही बांटा जाता है तो ठंढ से मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।