बिशुनपुरा प्रखंड के सारो पातो सुरक्षित वन क्षेत्र में वन्यजीव शिकार के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे घटना स्थल पर पहुंची,जहां जांच के दौरान यह सामने आया कि हिरन प्रजाति के कोटरा का अवैध शिकारे बचे अवशेष का एक जोड़ा सिंह पिपरीकला गांव निवासी चतरगुन यादव के घर से बरामद किया गया। मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा मामले को वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी वन पाल नीरज कुमार मेहता वनरक्षी ध्रुव कुमार, प्रवीण कुमार शुक्ला शामिल रहे।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध शिकार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, ताकि वन्य संपदा और जैव विविधता की सुरक्षा की जा सके।