5 Feb 2026, Thu

सड़क सुरक्षा जागरूकता: पत्रकार और प्रशासन के बीच भिड़ंत,मैत्री फुटबॉल मैच में प्रशासन की टीम विजयी

शेयर करें

विष्णु गुप्ता: बड़कागांव

बड़कागांव (हजारीबाग): सड़क हादसों पर लगाम लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बड़कागांव में एक अनोखी पहल देखी गई। हजारीबाग जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में ‘मैत्री एक दिवसीय फुटबॉल मैच’ का आयोजन किया गया। यह मुकाबला स्थानीय पत्रकारों और प्रखंड कार्यालय के कर्मियों के बीच खेला गया।

मैच का रोमांच और परिणाम

बेहद संघर्षपूर्ण रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया।

प्रशासन टीम: कप्तानी संदीप कुमार ने की।पत्रकार टीम: कप्तानी रितेश ठाकुर ने की।

मैच के दौरान प्रखंड कर्मियों (प्रशासन) की टीम ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए मीडिया कर्मियों के खिलाफ पहले हाफ मे एक गोल दागकर जीत दर्ज की।

मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट बांटे गए। सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

अधिकारियों का संबोधन विजेता और उपविजेता टीम को बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल और अंचलाधिकारी (CO) मनोज कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

CO मनोज कुमार: “खेल सद्भावना के लिए होते हैं। फुटबॉल जैसे खेल से शारीरिक विकास होता है। परिवहन विभाग की इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

BDO जितेंद्र कुमार मंडल: “अधिकांश दुर्घटनाएं नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। इस मैच का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि वे सुरक्षित रहें।”

मैच का संचालन रेफरी अमित शर्मा ने किया, जबकि कमेंट्री पत्रकार नरेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज और आशीष कुमार ने संभाली।

विभाग की ओर से: एमवीआई विजय गौतम, संतोष कुमार (सड़क सुरक्षा प्रबंधक), अरविंद कुमार, रवि शंकर और दीपक सोनी मौजूद रहे।

पत्रकार टीम से उपकप्तान नरेश कुमार, रियासत हसन, रंजीत साव समेत कई पत्रकारों ने दम दिखाया, वहीं प्रशासन की ओर से रामप्रकाश कुमार, गोपाल कुमार और अन्य कर्मियों ने जीत में योगदान दिया।आयोजक: जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग। उद्देश्य: यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *