4 Feb 2026, Wed

बाबा बजरंगबली क्रिकेट टूर्नामेंट महाकाल ट्रस्ट की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड अंतर्गत श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आजाद नगर मझिगावां के दक्षिण दिशा में स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को बाबा बजरंगबली क्रिकेट टूर्नामेंट महाकाल ट्रस्ट चौबे मझिगावां की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ युवा समाजसेवी विकास दुबे, जिला परिषद सदस्या नेहा कुमारी, दृष्टि यूथ आर्गेनाईजेशन के प्रधान सचिव शंशाक शेखर द्विवेदी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी, समाज सेवी पंकज सिंह, ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथियों ने पिच पर उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बैटिंग करते हुए खेल की शुरुआत की। दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस कराया गया जिसमें भाली क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा बजरंगबली क्रिकेट क्लब मझिगावां ने निर्धारित 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 140 रन बनाया। जबाबी पारी खेलते हुए भाली क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का परिचय दिया और अंत तक मैच को रोमांचक बनाते हुए अंतिम ओवर तक ले गए पर भाली की टीम 138 रन बनाकर ऑल आउट हो है इस प्रकार बाबा बजरंगबली क्रिकेट क्लब मझिगावां की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की।

शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए भाली टीम के खिलाड़ी अमित कुमार को शानदार 82 रन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में एम्पायर बृजेश चौबे और राजेश शर्मा ने कई अहम फैसले दिए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शंभूनाथ साह, सुजीत राम, विजय राम, रमेश रजवार तथा कमिटी के अध्यक्ष निलेश चौबे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *