19 Mar 2026, Thu

हाईवा की चपेट में आई महिला, घटना स्थल पर ही मौत, ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह गांव में सुबह 5:30 बजे एक अज्ञात हाईवा वाहन ने मॉर्निंग वॉक करने को निकली महिला 50 वर्षीय तेतरी देवी (पति तीलोंकी साव ) को अपने चपेट में ले लिया जिसके कारण उसकी मौत उसके घर के समीप लगभग 200 फीट की दूरी पर हो गई। घटना के बाद चालक हाईवा को लेकर फरार हो गया।

इस दौरान हाईवा ने भागने के क्रम में नाली एवं स्ट्रीट लाइट को भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आकर्षित ग्रामीणों ने 13 माईल के पास सड़क जामकर मुआवजा की मांग करने लगे। सड़क जाम होने के कारण एनटीपीसी की हाईवा से कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य भी ठप रहा। इस दौरान समाचार लिखे जाने तक तकरीबन 12 घंटे तक सड़क जाम रहा। सड़क जाम होने के कारण कंपनी एवं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कोयला परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों की लंबी कतार देखी गई लगभग 125 हाईवे खड़ी नजर आई।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे सड़क जाम स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात कर उनकी समस्याओं एवं उनकी मांगों को को सुना । एसडीओ के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने लाश को पोस्टमार्टम की हजारीबाग बाग ले गए। मामले को लेकर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया एनटीपीसी के द्वारा मृतक के परिजन को 8 लाख रुपए का चेक सोमवार को दिया जाएगा और दो नौकरी भी दी जाएगी। वही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा के अलावा कई विशिष्ट प्रबुद्ध लोग सड़क जाम स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजन से मिले एवं मुआवजा राशि दिलाने के लिए प्रयासरत रहे। पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मृतक के परिजन को सभी मुआवजा राशि मिलाकर साढ़े 10 लाख रुपया मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *