बरडीहा: थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में नगर उंटारी थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का मामला पहले ही हुआ था, लेकिन दोनों परिजन सुलह समझौता, और में लग गये थे, क्योंकि दोनों एक ही समुदाय से आते हैं। लेकिन युवक के परिजन के नहीं मानने के बाद मामला थाना तक पहुंचा। और युवती के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया।
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद थाना कांड संख्या-03/26 दिनांक-16 जनवरी 26 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज करते हुए। जांच की गई और पॉस्को एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त इरफान अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता तस्लीम अंसारी ग्राम- कुसदंड थाना- नगर उंटारी जिला गढ़वा निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया। वहीं पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया।