5 Feb 2026, Thu

गोपालपुर में महायज्ञ को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम, किया गया नगर भ्रमण

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में आगामी महायज्ञ आयोजन को लेकर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि शिव मंदिर के प्रांगण में 22 मार्च 2026 को जल यात्रा से यज्ञ प्रारंभ होगा, और 27 मार्च तक चलेगा।

यह कार्यक्रम पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण कार्यक्रम यज्ञाचार्य श्री 1008 उदय नारायणाचार्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के करकमलों द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 श्री केशव नारायण दास महाराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। और नगर भ्रमण किया। जो बजरंग बली मंदिर,मुरत दाई देवता, डीहवार होते हुए यज्ञशाला ध्वजारोहण किया गया।

मुख्य यजमान तेजवंत दुबे उर्फ छोटू दुबे सह पत्नी मधु दुबे थी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मनोज दुबे, विपुल दुबे, चिंटू दुबे, मीनू दुबे, देवख राजवंशी, फंटूश दुबे, जितेंद्र यादव, सेशमणी सिंह, प्रमोद ठाकुर, छोटू दुबे, मुकेश सोनी, हृदय दुबे, पिंकू दुबे, बिट्टू दुबे, पीकू चंद्रवंशी पकडू दुबे, डबल दुबे, विकास दुबे, अंकुर दुबे, बीरेंद्र दुबे, प्रभात दुबे, राजन दुबे, छोटन दुबे, राजू ठाकुर, गोविंदा राजवंशी, मनीष ठाकुर, छोटू ठाकुर, रंजीत दुबे, नीतीश दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान यज्ञाचार्य एवं संतों द्वारा महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *