रमना:जिला परिषद जिला अध्यक्षा शांति देवी ने बुधवार को प्रखंड बीआरसी संसाधन केंद्र मड़वनिया का औचक निरीक्षण की। निरीक्षण के क्रम में पाया कि प्रखंड बीआरसी संसाधन केंद्र में कुल नव कर्मी पदस्थापित है। जिनमे चार कर्मी उपस्थित है। इस सम्बन्ध में बीपीओ से पूछा तो उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मी के द्वारा कोई सुचना नहीं दिया गया है। बिना किसी सुचना के अपने कर्तब्य से अनुपस्थित कर्मी एमडीएम अनुश्रण सहायक वीरेंद्र पाल, एमआई एस वीजय कुमार पासवान,अकाउंटेंट अरुण कुमार गुप्ता को अनुपस्थित कर दिया। बिना किसी पूर्व सुचना के अपने कर्तब्य से अनुपस्थित रहने के कारण अध्यक्षा शांति देवी ने घोर आपत्ति जताई, साथ ही चेतावनी दी कि अगले बार इस प्रकार कि लापरवाही बर्दास्त नहीं किया और अनुशासनहीनता के लिए सख्त करवाई के लिए विभाग को भेजा जायेगा।