मझिआंव:-नगर पंचायत क्षेत्र के लोहरपूर्वा गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर राम के 45 वर्षीय पुत्र अनुज प्रसाद की ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत मझिआंव में सफाई कर्मी के सुपरवाइजर पद पर पदस्थ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 10 दिन पूर्व अनुज प्रसाद की तबीयत खराब हुई थी। गढ़वा में इलाज के पाश्चात्य चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर किया गया था। रांची से घर आने के बाद अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ और मौत हो गई। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सहित चार नाबालिक लड़की छोड़ गए।
इधर सुपरवाइजर की मौत की खबर सुनते ही नगर पंचायत कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यपालक शैलेश कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मियों ने शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा आयोजन के दौरान सभी कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा कि शांति हेतु प्रार्थना की। वहीं लोकसभा के बाद नगर पंचायत में छुट्टी कर दी गई। इस संदर्भ में कर्मियों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अनुज बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। और हमारे नगर पंचायत के एक परिवार का अस्मायीक निधन होना हम लोगों के लिए दुखद है। इस शोक सभा में सिटी मैनेजर राकेश पाठक ,जितेश कुमार,प्रधान लिपिक अनुप तिवारी, सफाई प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा,सनेही कुमारी, विकास कुमार सिंह, दीपक माझी, मिलेन्द्र पाठक, वीरेंद्र चौधरी विश्वनाथ वर्मा, सुजीत कुमार, विश्वजीत चंद्रवंशी, रामाशीष राम सहित नगर पंचायत के सामील कर्मी शामिल हुए।