5 Feb 2026, Thu

एसडीएम ने रजिस्ट्री ऑफिस का किया औचक निरीक्षण

शेयर करें

अनुप सिंह

मंगलवार को गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने उप निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पहुंचे नागरिकों एवं कर्मियों से आवश्यक जानकारियां लीं। निबंधन कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के साथ प्राइवेट लोगों की संलिप्तता की जांच की, किंतु उन्हें वहां प्रथम दृष्टया कोई भी प्राइवेट मिडिल मैन नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री कराने आए लोगों से भी उनकी समस्याएं पूछीं।

इस औचक निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार श्री विवेक कुमार पांडेय के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। एसडीएम में निबंधन विभाग द्वारा निबंधन के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुपालन की स्थिति के बारे में उनसे विस्तार से जाना। साथ ही उनसे कहा गया कि वे विभागीय चेक लिस्ट का शत प्रतिशत अनुपालन करें ताकि भूमि विवाद की स्थिति कम से कम उत्पन्न हो।

इस क्रम में उन्होंने सदर अनुमंडल क्षेत्र के अंचल अधिकारियों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस के साथ समन्वय को लेकर भी विभिन्न विषयों पर समीक्षा की। रजिस्ट्री ऑफिस परिसर की साफ सफाई एवं नागरिक सुविधाओं के बारे में भी एसडीएम की ओर से कई सुझाव दिए गए जिस पर सब रजिस्ट्रार ने बताया कि इस दिशा में वे ज्यादा ध्यान इसलिए नहीं दे रहे हैं क्योंकि बहुत जल्द ही रजिस्ट्री ऑफिस अनुमंडल कार्यालय परिसर में शिफ्ट होने वाला है। एसडीएम ने राजस्व संग्रह के मामले में सब रजिस्ट्रार और उनके कार्यालय कर्मियों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *