प्रखंड परिसर में किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
उत्कृष्ट उत्पादक कृषिकों को किया गया पुरस्कृत
मझिआंव-प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को फसल प्रदर्शनी सह किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख आरती दुबे, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, बीडीओ श्रीमती कनक, उप परियोजना निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह एवं प्रखंड क्षेत्र के मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस फसल प्रदर्शनी सह किसान मेला में प्रखंड क्षेत्र के किसानों के द्वारा अपने जमीन में उगाई गई उत्कृष्ट फसल चना, सरसों, लहसुन, बैगन, लौकी, कद्दू, गेहूं, आलू, पपीता सहित अन्य फसल को लाया गया था। इस फसल प्रदर्शनी में जिला उप परियोजना निदेशक आत्मा योगेंद्र नाथ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक, प्रकांड प्रमुख आरती दुबे, जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा फसल देखकर किसानों को सराहा। विशेष जानकारी देते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडे ने बताया कि किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट उत्पादन कृषकों को पुरस्कृत किया गया एवं कृषि हेतु तकनीकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि राजकुमार चौधरी, अजय दुबे, गीता देवी, सुनीता देवी, रेशमा देवी आदि लोगों को उत्कृष्ट पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया एवं अन्य कृषकों को संतावना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी से किसानों में खुशी देखी गई। वहीं उत्साहित किसानों ने कहा की हमारे यहां की मिट्टी काफी उपजाऊ मिट्टी है और किसानों को सरकारी सहायता मिलते रहेगा तो हम सभी किसान और बेहतर से बेहतर फसल को उपजाने में सफल होंगे। जिससे हम सबों को आय में भी बढ़ोतरी होगी और क्षेत्र में उत्कृष्ट फसल उपजाकर बिक्री करने में सफल होंगे।इस दौरान पुरहे पंचायत मुखिया शंभू पासवान, मुखिया महताब आलम, मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान, इंदल सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह जनसेवक सुरेश सिंह,जेएसपीएसएल बीपीएम शिवकुमार उपाध्याय, कुंदन कुमार, कृषक मित्र, काफी संख्या में कृषक गण सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।