6 Feb 2026, Fri

प्रखण्ड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

प्रखण्ड संसाधन केंद्र कांडी में प्रखण्ड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के छात्र व छात्राएं भाग लिए।इस प्रतियोगिता में एकल व युगल वर्ग में 17 व 19 वर्ष के बालक व बालिका हिस्सा लिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीपीओ विरेन्द्र प्रसाद ने सभी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किए बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। 17 वर्ष बालिका ग्रुप में स्तरोन्नत हाई स्कूल बलियारी की आरुषि कुमारी,बालक वर्ग में हाई स्कूल हरिहरपुर के शुभम कुमार , 19 वर्ष बालिका ग्रुप में जमा दो हाई स्कूल कांडी की शाहीन परवीन , बालक वर्ग में हाई स्कूल खरौंधा के नीतीश कुमार,17 वर्ष बालिका वर्ग युगल श्रेणी में उत्क्रमित हाई स्कूल सेमौरा की चांदनी कुमारी व खुशबू कुमारी,बालक वर्ग में हाई स्कूल हरिहरपुर के सीमांत कुमार मेहता व शुभम कुमार,19 वर्ष बालिका वर्ग युगल श्रेणी कस्तूरबा विद्यालय कांडी की अंजली कुमारी व लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।

जबकि 19 वर्ष बालक वर्ग युगल श्रेणी में कोई प्रतिभागी ने हिस्सा नही लिया। प्रखण्ड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

मौके पर बीआरपी सुनील कुमार,सीआरपी प्रभु राम,शिक्षिका आशा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *