अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित “गृह गृहे गायत्री यज्ञ” के आलोक में नगर पंचायत मझिआँव के वार्ड नम्बर 6 स्थित लोहरपुरवा गांव में राम परीखा विश्वकर्मा के आवास पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमे गायत्री परिवार के केंद्रीय टोली सदस्य सह गढ़वा जिला ट्रस्टी अच्युतानन्द तिवारी एंव युवा मंडल के जिला समन्वयक बिरेन्द्र सोनी तथा माँ गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक दीनेश पाल द्वारा दीप यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। दीप यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में सुनील विश्वकर्मा एंव उनकी पत्नी पूनम विश्वकर्मा द्वारा माता गायत्री एवं गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की पूजा अर्चना की गई।मौके पर प्रखंड समन्वयक नागेन्द्र सिंह,पवन जायसवाल,राम परीखा विश्वकर्मा,अनिरुद्ध विश्वकर्मा,मनोज विश्वकर्मा,अरविन्द विश्वकर्मा, सुनीता देवी, सावित्री देवी,सरिता देवी,आशा देवी,बेचन राम,राघव विश्वकर्मा, रिंकी देवी,उर्मिला देवी,पियुष विश्वकर्मा सहित अन्य कई श्रद्धालु उपस्थित थे।