6 Feb 2026, Fri

पुर्व के फरार चल रहे 302 के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव थाना पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 49/24 के फरार चल रहे आरोपी उमेश परेहिया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2024 में रामपुर पंचायत के जहर सराय के परेहिया टोला में जंगली सुअर के शिकार करने के दौरान उक्त टोला निवासी सुरेंद्र परिया के पुत्र राजेश परहिया की मौत हो गई थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 49/24 के अंतर्गत 302 के फरार चल रहे आरोपी उमेश परेहिया पिता सुदेश परिया को न्याय संगत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *