खेलों झारखंड प्रतियोगिता को लेकर बीआरसी रमना द्वारा पंचायत भवन मड़वनियां में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला में खेलों झारखंड, जवाहरलाल नेहरू हाॅकी टुर्नामेंट एवं 64 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट आदि आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर ने कहा कि सभी विद्यालय खेल के सफल आयोजन के लिए नोडल शिक्षक का चयन एवं विद्यालय स्तरीय खेल समिति का गठन कर लें। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता 16 जून से शुरू हो जाएगा। बच्चों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने खेल प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 64 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट प्रखंड स्तरीय 16 से 19 जून, जिला स्तरीय 24 से 28 जून, प्रमंडल स्तरीय 7 से 11 जुलाई, राज्य स्तरीय 16 से 20 जुलाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर 18 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। वहीं खेलों झारखंड प्रतियोगिता विद्यालय स्तरीय 1 से 7 जुलाई, प्रखंड स्तरीय 14 से 20 जुलाई, जिला स्तरीय 29 जुलाई से 25 अगस्त एवं राज्य स्तरीय 1 से 15 सितंबर तक आयोजित होगा। जबकि जवाहरलाल नेहरू हाॅकी टुर्नामेंट जिला स्तरीय 15 से 20 जुलाई, राज्य स्तरीय 20 से 22 जुलाई एवं राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर में संभावित है। इसके अलावे बैंड प्रतियोगिता जिला स्तर पर 24 जुलाई से 25 अगस्त आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के चयन के नियमों की जानकारी भी दी। वहीं सभी शिक्षकों को विभिन्न खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों को विशेष रूप से तैयार करने का निर्देश दिया। कार्यशाला के अंत में विद्यालय में संचालित की बिंदूओ पर भी चर्चा किया गया। मौके पर बीआरपी नरेंद्र तिवारी, सीआरपी दुष्यंत मिश्रा, सतीशधर दुबे, मुकेश मिश्रा, कुमार गौरव, लेखापाल अरूण कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक रामदयाल सिंह, मनोज देव, राकेश पांडेय, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष राम, शारदा कुमारी, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह, रंजन सिंह, रामसुंदर सिंह, अपसार अहमद, जितेंद्र शर्मा, अशोक खलको एवं अशोक बैठा सहित सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।