6 Jul 2025, Sun

उमस भरी गर्मी के कारण मझिआंव कार्यपालक हुए बेहोश, रेफरल अस्पताल में भर्ती

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय पदाधिकारी शैलेश कुमार गुरुवार की सुबह अचानक अपने आवास में बेहोश हो गए। उसके बाद कार्यालय कर्मियों को सूचना दी गई।सूचना के उपरांत आनन फानन में कर्मियों के द्वारा उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ एवं डॉक्टर विनोद सिंह के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार सुबह करीब 10:00 बजे अपने विवाह मंडप स्थित आवास में नाश्ता कर रहे थे। तभी वे अचानक बेहोश हो गए। लगभग दो घंटे के इलाज उपरांत में होश में आए। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।इस दौरान उनकी नवविवाहिता पत्नी भी मौजूद थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण कुछ अनकंफरटेबल लग रहा था।और आज अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल मैं बेटर फील कर रहा हूं।इधर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर उनके कुशल क्षेम जाना। तथा अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अलावा सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक,प्रधान सहायक अनूप कुमार तिवारी,नाजीर अमित पाठक एवं अन्य पदाधिकारीयों ने मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *