कांडी -एक चुनाव एक देश के तहत सभी आम चुनाव करने के लिए आदरणीय देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और देश की सरकार के समर्थन में पूरे देश में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत झारखंड भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू के नेतृत्व में पूरे राज्य में एक देश एक चुनाव के समर्थन अभियान कार्यक्रम को गांव के गरीब किसान, मजदूर, महिला ,युवा तक माननीय प्रधान मंत्री के प्रस्ताव को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसमें सभी जन मानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
उक्त बातें प्रेस बीजेपी जारी करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा है । साथ ही उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र का प्रस्ताव राष्ट हित में स्वागत योग्य है। भाजपा किसान मोर्चा और पूरे देश की जनता इसका पुरजोर समर्थन करती है। कहा कि एक साथ चुनाव करने से समय और पैसा दोनों का बचत होगा। लोक सभा और विधानसभा चुनाव वर्ष 1952,1957, और 1967 में देश में एक साथ चुनाव कराए गए थे, जिसमें जनता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सभी को काफी सहूलियत हुआ था। फिर 1983 में भी चुनाव आयोग ने एक साथ चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव दिया था। विधि आयोग्य ने भी एक साथ चुनाव करने का प्रस्ताव दोहराया था। पुनः राष्ट हित की सोच रखने वाले देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की एक राष्ट की ये पहल स्वागत योग्य है। जब एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव चुनाव होगा तो देश पर खर्च का बोझ कम होगा। प्रशासन और जनता का समन्वय चुनाव आयोग का व्यय सभी झंझट से राहत मिलेगी।