6 Jul 2025, Sun

पिता ने सजोए थे बेटी की डोली उठाने के सपने,उठानी पड़ी अर्थी

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह गांव निवासी बिरेंद्र सिंह की लगभग 22 वर्षीय पुत्री वर्षा सिंह ने बुधवार को रात्रि में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार वर्षा सिंह द कॉर्नर स्कूल में पढ़ाने का काम करती थीं। मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 दिन से वो विद्यालय भी नहीं जा रही थी।

उनके परिजनों के अनुसार बुधवार को रात्रि में उनके पेट में दर्द हुआ और उन्हें आनन फानन में गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मृतिका की शादी की बात चल रही थी। जिस से वह कुछ दिनों से परेशान थी और उसने आत्महत्या कर लिया है। हालांकि मौत का स्पष्ट कारण पता चल नहीं पाया है।

वहीं परिजनों के द्वारा गुरुवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार मझिआंव कोयल नदी घाट पर कर दिया गया।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार मौत कैसे हुई है थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *