6 Jul 2025, Sun

किसान मित्र मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष बने तिवारी

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:-प्रखंड कार्यालय के सभागार में किसान मित्र प्रखंड अध्यक्ष चुनाव पुनर्गठन को लेकर एक आवश्यक बैठक की गई। किसान मित्र जिला अध्यक्ष जयकांत तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की पुनर्गठन पर चर्चा की गई। इसके पश्चात इस दौरान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमरेश राम को पदमुक्त करते हुए सर्व सम्मति से अनंत कुमार तिवारी को किसान मित्र का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार राजीव कुमार सिंह को सचिव एवं कामता प्रसाद ठाकुर कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।

उसके पश्चात उपस्थित सभी किसान मित्रों ने जिला कृषि पदाधिकारी के नाम प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर किसान मित्रों के मानदेय लागू करने हेतु पूर्व से चल रहे हड़ताल में यथावत रहने देने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के आह्वान पर पूरे झारखंड के कृषक मित्रों की मानदेय लागू करने के लिए पिछले 28 मई 2025 से अनवरत हड़ताल जारी है।साथ ही कहा गया है कि सरकार के द्वारा जब तक किसान मित्रों की मानदेय पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *