मझिआंव प्रखंड परिसर में दिन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा जेएसएलपीएस समूह की महिलाओं एवं किसानों के बीच मक्का एवं मड़ूवा बीज वितरण किया गया। वहीं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह एवं बीटीएम दयानंद पांडे की देखरेख में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समूह की महिला राधा देवी, लीला देवी, पूनम देवी, रुपा देवी, शीला देवी, धनवंती देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, ललित देवी, बिंदा देवी, राजकुमारी देवी, निर्मला देवी सहित दो दर्जन से अधिक महिलाओं को मक्का बीज वितरण किया गया। साथ ही प्रगतिशील किसानों के बीच मड़ूवा बीज का भी वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक ने कहीं की यह बीज बहुत ही अच्छा है और आप सबों को अपने-अपने खेतों में लगाना है। इसकी जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे फसलों को लगाकर आप उन्नत पैदा कर विकास कर सकते हैं।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडे ने बताया कि जेएसएलपीएस समूह के दो दर्जन से अधिक महिलाओं के बीच मक्का बीज एवं प्रगतिशील किसानों के बीच मडुवा बीज देकर मोटे अनाज उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अच्छी फसल के लिए अच्छी बीज देकर प्रगति की ओर बढ़ना चाहती है। और किसान खुश भी हैं।
वही मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि अशोक यादव,बीआर पी दुर्गावती कुंवर, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।