कांडी-प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एसबीआई का एटीएम पिछले डेढ़ महीने से बन्द पड़ा हुआ है।इतने दिनों से एटीएम बन्द होने से लोगों को पैसा निकासी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी खेती बारी का समय आया है।किसानों को खाद बीज लेने के लिए पैसों की आवश्यकता है ।लेकिन एटीएम बन्द होने से सभी को निराश लौटना पड़ रहा है।सीएचपी से पैसा निकासी करने में अलग से पैसा देना पड़ रहा है।एसबीआई का उक्त एटीएम को मशीन अपग्रेड करने के नाम पर बन्द किया गया था।मशीन का अपग्रेडेशन कब का हो चुका है फिर भी बन्द है। पतरिया पंचायत के बीडीसी अमरजीत कुमार ठाकुर उर्फ प्रिंस कुमार ने अपना एटीएम कार्ड दिखाते हुए बताया कि मैं पैसा निकासी के लिए आया था लेकिन यहाँ एटीएम बन्द मिला।डेढ़ महीना से एटीएम बन्द रहने से प्रखण्ड के लोगों को काफी असुविधा हो रही है जल्द चालू होना चाहिए।
इस संबंध में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक देवेश नारायण ने बताया कि नया एटीएम मशीन आ गया है।मशीन को चालू करने के लिए इंजीनियर को सूचना दिया गया है। इंजीनियर हीं नही आ रहे हैं।