22 Mar 2026, Sun

नवनिर्मित नाली पर पटिया पर ईट लदा ट्रैक्टर धंसा ,बाल -बाल बचा चालक,कारवाई की मांग

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 बाईपास रोड से लेकर संजय सिंह के घर होते हुए आगे तक पटिया निर्माण में अनियमितता के कारण ईंट लदा ट्रैक्टर का चक्का धस गया ।जिससे एक भारी खतरा होते- होते टला गया। जिसको लेकर संजय सिंह ने लिखित आवेदन नगर पंचायत कार्यालय में देकर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से जांचों उपरांत कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि बाईपास सड़क के समिप ट्रांसफार्मर से लेकर आगे तक नवनिर्मित नाली का निर्माण किया गया है, जिसमें पट्टिया की ढ़लाई गुणवत्ता पूर्ण नहीं किया गया है। जिससे कई बार खतरा हो चुका है। वहीं सोमवार को इंट लदा ट्रैक्टर का बड़ा चक्का पटिया को तोड़ते हुए नाली के अंदर समा गया, क्यों कि पट्टियां को सही तरीके से नहीं लगाया बताया गया है।जिसमें कही-कहीं 6-6 इंच गैंपकर लगाया गया है।जिससे ट्रैक्टर का छक्का पटिया तोड़ते हुए अंदर तक धस गया एवं सारा ईंट अचानक भरभराकर गिर गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक अपनी सूझ बुझ से काम करते हुए कूद कर किसी तरह जान बचाई। यह दुर्घटना दूसरी बार हो चुका है। पहले भी कई ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर आवाज उठाई है।

कार्यपालक पदाधिकारी से अविलंब जांचों उपरांत गुणवत्तापूर्ण पटिया निर्माण कराने की मांग की है ताकि आए दिन कोई बड़ी खतरा होने से बचाया जा सके।

इधर इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि स्थल का निरीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई जांचों उपरांत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *