कांडी: प्रखंड मुख्यालय में आज सोमवार को एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद कांडी प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 2:30 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राकेश सहाय ने आधिकारिक रूप से प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
सदर SDO दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) जो इस पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के निर्वाची पदाधिकारी भी हैं, नवनिर्वाचित प्रमुख को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह की गरिमा को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखंड के सभी मीडिया बंधूओं को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
वहीं बताते चलें कि इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक में काफी चर्चा है। समर्थकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है, और माना जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण के बाद प्रखंड में विकास कार्यों को एक नई गति मिलेगी।