18 Feb 2026, Wed

पुलिस प्रशासन की पहल लाई रंग, थाना दिवस पर उमड़ी फरियादियों की जन शैलाब:, पहुंचे 24 मामले

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा: थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जमीन सहित अन्य मामलों में 24 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको लेकर अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि अंचल स्तर के मामले में निपटारा किया जा रहा है। वहीं जिला स्तरीय मामले को जिला में कारवाई के लिए भेजा जाएगा।

इसके बाद अंचलाधिकारी श्री सहाय एवं थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन करने का उद्देश्यों पर चर्चा की गई। तथा सभी लोगों को हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाने तथा चार पाहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाने की सलाह दी। क्योंकि बारिश के समय में गाड़ी का फिसलन अधिक होता है ,इसलिए सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह अति आवश्यक है। और ऐसे भी बराबर लगाना चाहिए ताकि जिवन अमुल्य है।

इस मौके पर सीआई बंशीधर पाठक,सब इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार राय, अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, बरडीहा पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान,अंचल नाजिर कोमल कुमार, राजस्व कर्मचारी आलोक कुमार दास, शिवम कुमार पांडेय, सहायक राजा रंजन पांडेय, आनंद कुमार पांडेय ,अमरेंदर तिवारी, सहित काफी संख्या में फरियादी ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *