18 Feb 2026, Wed

थाना दिवस हो रहा कारगर साबित, थाना दिवस में अंचल क्षेत्र के 20 मामलों का किया गया निष्पादन

शेयर करें

उमेश कुमार

मेराल थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी आकाश कुमार की देख रेख में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के ने किया। इस दौरान अंचल क्षेत्र से आए तमाम ग्रामीणों की बात बीडीओ सह सीओ विनोद कुमार पांडेय एवं थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बारी बारी से सुनें। वहीं इस दौरान जमीनी विवाद के साथ साथ अन्य मामलों को दोनों पक्षों का सुनते हुए 20 मामलों को निष्पादन किया गया।

इस संदर्भ में बीडीओ विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि कई ऐसे लंबित मामला था जो वर्षों से चला आ रहा था उसे भी थाना दिवस में निष्पादन किया गया है, और कई ऐसे मामले हैं जिसे जांच के लिए रखा गया है। और कुछ मामला निष्पादन के लिए जिला के लिए भेजा जाएगा।

इसके बाद बीडीओ और थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा दृष्टि कोण के अनुसार ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दिया गया। जिसमें दोनों पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दोपहिया एवं चार पहिया वाहन समय चलने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें। हेलमेट और सीट बेल्ट जीवन का सुरक्षा कवच है। इस तरह से और कई नियमों को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस दौरान मौके पर अंचल एवं थाना के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *