18 Feb 2026, Wed

युवा समाज सेवी ने नगर पंचायत के 11 ज्वलंत मुद्दों को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी सह भावी अध्यक्ष प्रत्याशी मारुति नंदन सोनी ने नगर पंचायत क्षेत्र के ज्वलंत समस्या को लेकर शुक्रवार को जिला उपायुक्त को 11 सूत्री मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। समाज सेवी ने उससे पहले उपायुक्त को स्वागत करते हुए मां गढ़़देवी की प्रतिमा एवं सुन्दरी भेट दिया गया।

वहीं समाजसेवी के द्वारा दिये गये मांग पत्र में नगर पंचायत में कचरा फेंकने के लिए डंपिंग यार्ड बनवाने, सभी वार्डों में नाली- गली की सफाई कराने, सर्वे करा कर आवश्यकता अनुसार सभी वार्डों में सड़क बनवाने,पिने के लिए घर-घर नल जल योजना के तहत चालू कराने,चापानल लगवानें ,बिजली के जर्जर तार पोल, ट्रांसफार्मर को लगवाने,नगर पंचायत का विद्युत सब स्टेशन जो ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा गया है,उसे ग्रामीण क्षेत्र को हटाकर नगर पंचायत को केवल कराने, खजूरी जलाशय योजना को अविलंब चालू कराकर किसानों के खेतों को पानी दिलाने, नगर पंचायत क्षेत्र के सभी खेती युक्त जमीनों पर होल्डिंग टैक्स से मुक्ति दिलाने,खजूरी कोयल नदी से लेकर गहेड़ी कोयल नदी तक तटबंध बनवानें,ताकी कोयल नदी के बाढ़ का पानी से नगर पंचायत को बचाया जा सके। मैया सम्मान योजना के लाभुक से वंचित सभी महिलाओं को खाते में राशि भेजवाने, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन ,विधवा पेंशन, सहित अन्य प्रकार के कई महीनो से बकाया पेंशन की राशि उनके खाते में भेजवाने, खेल स्टेडियम का निर्माण कराने सहित अन्य मांग शामिल हैं। इसके साथ-साथ उक्त आवेदक के प्रतिलिपि नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मझिआंव को भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *