18 Feb 2026, Wed

सड़क निर्माण करवा रही कंपनी की घटिया निर्माण कि खुली पोल,क्षेत्र में हो रही अनवरत बरसात के कारण मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य सड़क टुटा,आवागमन बाधित

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- क्षेत्र में हो रही अनवरत मूसलाधार बरसात के कारण मझिआंव – विशुनपुरा मुख्य सड़क गोपालपुर गांव में बजरंगबली मंदिर सौम्या ट्रेडर्स के समीप टूटकर बह गया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई है। खासकर स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उस टूटे हुए सड़क को पार कर रहे हैं। इधर आरके पब्लिक स्कूल+2 उच्च विद्यालय के स्कूल बस मुख्य सड़क टूट जाने के कारण नहीं पार हो सका,जिसके कारण शिक्षकों एवं अभिभावक के द्वारा सभी स्कूली बच्चों को उठा-उठा कर टूटे हुए सड़क को पर करवाया गया।इधर मझिआंव – विशुनपुरा सड़क की निर्माण करवा रही कंपनी की घटिया निर्माण कि पोल खुल गई। विदित हो कि लगभग दो सप्ताह पूर्व बारिश के कारण आधी सड़क टूट चुकी थी।जिसमें रात्रि में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गिरकर बुरी तरह घायल हो गया था।

दुर्घटना में घायल युवक की पहचान पलामू जिला के जपला थाना क्षेत्र निवासी दरोगा सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह रूप में हुई थी। दुर्घटना के पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव लाया गया था।और घायल व्यक्ति के मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई थी। घायल उत्तर प्रदेश के रैनीकुट से अपना घर जपला जा रहा था कि इसी दौरान सड़क पर पानी होने के कारण गढ्ढा समझ नहीं पाए और उसी गड्ढे में गिर कर घायल हो गया था ,और मोटरसाइकिल का भी नुकसान पहुंचा था। इधर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त स्थल पर पुलिया नहीं होने के कारण वहां पर निरंतर सड़क खराब हो रहा है। और दुर्घटना भी हो रही है।

अभी मझिआंव से मेराल भाया रमना होकर सड़क को बनाया जा रहा है, लेकिन विभाग एवं कंपनी के लापरवाही के कारण वहां पर शुरुआत में ही होम पाइप या पुलिया नहीं दिया गया। जिसके कारण सड़क पूरा कटकर बह चुका है और काफी दूर गड्ढे में तब्दील हो गया है। वहीं यह सड़क मझिआंव से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली लाइफ लाइन सड़क भी है। इधर पूछे जाने पर विभागीय स्कूटीव इंजीनियर प्रदीप कुमार ने बताया कि वहां पर एक बार सड़क को मरम्मत करवाया गया था। अगर पुण: टूट गया है तो उसे ठीक करवा लिया जाएगा। लेकिन वहां पर भारी समस्या यह है कि लोग दूसरे तरफ पानी का निकास नहीं होने दे रहे हैं अगर निकास होने देंगे तो वहां पर यह समस्या नहीं होगी। जल्द ही कलभट्ट या होम पाइप देकर बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे अविलंब जेसीबी और अन्य संसाधनों से उसे जल्द ठीक करवा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *