मझिआंव: प्रखंड के मोरबे पंचायत के पंचायत समिति सदस्या संध्या देवी एवं समाज सेवी मोहन प्रसाद के बड़े पुत्र मनोज कुमार(42वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। वहीं दुखद घटना के संबंध में पुछे जाने पर जानकारी देते मोहन प्रसाद ने कहा कि मनोज काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका मेदिनीनगर के नारायण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। और 13 अगस्त की सुबह मौत हो गई। वहीं बताते चलें कि मनोज कुमार के निधन से मोरबे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बिश्रामपुर विधायक सह मोरबे गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह, पंचायत की मुखिया श्रीमती निर्मला सिंह एवं प्रतिनिधि ललन सिंह, सभी वार्ड सदस्य सहित अन्य कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।