19 Feb 2026, Thu

पुलिस ने 11 किलो गांजा एवं पल्सर बाइक के साथ दो गांजा तस्कर को गिरफतार कर भेजा जेल

शेयर करें

अनुप सिंह

रंका पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा। रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच अभियान के क्रम में पल्सर बाइक बि आर 26 डी 635 पल्सर बाइक पर 11 किलो गाजा लदा हुआ बरामद किया है। यह दोनों रंका के ही निवासी स्वर्गीय कृष्णा राम के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, वहीं दूसरा ललन किशोर सिंन के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्याईक हिरासत गढ़वा भेज दिया गया।

बताते चले की यह दोनों अभियुक्त काफी गरीब है लेकिन रंका इलाका का कोई बड़ा गांजा माफिया के द्वारा यह दोनों अभियुक्त से पैसा के लालच देकर तस्करी कर रहा था। वहीं इसको लेकर रंका पुलिस इसकी जांच गहता से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *