मझिआंव:- बीआरसी(शिक्षा विभाग)में कार्यरत कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवासी स्वर्गीय गोपाल दुबे के पुत्र राजीव कुमार दुबे(उम्र लगभग42वर्ष) की सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मौत हो गई। उनके पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि सांस की समस्या होने पर अपनी माता इंदू देवी के साथ देर रात गढ़वा जाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन सांस की समस्या से तड़पते मरीज को सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा बिना ऑक्सीजन दिए ही लगभग साढ़े बारह बजे रेफर कर दिया गया गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके पिता को ऑक्सीजन लगाकर ही रेफर किया जाता तो वे आज हम लोगों के बीच होते, उनकी मृत्यु नही होती। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त से की है। उनका दाह संस्कार पैतृक गांव बलियारी सोन नदी के तट पर किया गया। स्वर्गीय दुबे अपने पीछे पत्नी एवं तीन नाबालिक पुत्र पुत्री छोड़ गए हैं। उनको मुखाग्नि बेटा विशाल कुमार ने दिया। घटना के बाद सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही किया है।यह निंदनीय है।
इधर इनके निधन पर शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में गहरा शोक ब्याप्त है।