3 May 2026, Sun

बड़ी खबर:पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो पुलिस जवान की मौत,एक घायल

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार की देर रात भीषण मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ में दो जिला पुलिस जवानों की शहादत हुई, एक घायल जवान का इलाज चल रहा है।

शहादत देने वाले पुलिस जवानों में सुनील राम और संतन मेहता उर्फ पिंटू है। वहीं घायल रोहित कुमार हैं। जो दोनों शहीद जवान और घायल जवान जिला पुलिस बल के थे। घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर अभियान को तेज कर दिया है।

पलामू के पुलिस कप्तान घटी घटना पर रखी है अपनी पैनी नजर, पल-पल का ले रही है जानकारी।पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंची हुई हैं। इधर घायल जवान का ख्याति प्राप्त सर्जन डा. सुशील पांडेय व प्रवीण सिद्धार्थ की अगुवाई में ऑपरेशन किया जा रहा है।पलामू के एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने शोक जताया है। इधर शहीद जवान के परिजन भी दहाड़ मार कर रो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *