11 Dec 2025, Thu

युवक की असामायिक निधन पर विधायक ने गहरा दुख व्यक्त किया

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोरबे निवासी सीता साह के लगभग 35 वर्षीय पुत्र इंग्लेश प्रसाद की गुरुवार की देर असामायिक निधन हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार इंग्लेश प्रसाद लगभग 5 माह से लीवर की बीमारी से परेशान थे। जिनका चार माह पहले से दिल्ली के सबदर गंज में एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। वहीं जिसके बाद कुछ अच्छा भी हुए। लेकिन अचानक पुनः तबीयत बिगड़ने पर तत्काल रांची ले जाया गया जहां गुरुवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।

शुक्रवार की सुबह इंग्लेश प्रसाद का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। और देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दुखद घटना सुनते ही विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी पहुंचे, और इंग्लेश प्रसाद के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंग्लेश प्रसाद बहुत ही मिलनसार और हसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इनका असामायिक निधन हम सबों को झकझोर दिया है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बांधते हुए कहा कि हमसे जो भी मदद चाहिए मैं मदद करने के लिए तैयार हूं। वहीं मुखिया पति ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इंग्लेश प्रसाद बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्तित्व से जाने जाते थे, लेकिन इनका सामाजिक निधन बहुत ही दुखद है।

वहीं इंग्लेश प्रसाद अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार कोयल नदी घाट पर किया गया।

इस दौरान सीता राम चंद्रवंशी ,अनिल ठाकुर सहित अन्य लोगों ने दुखद घड़ी में शामिल होकर गहरा दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *