7 Apr 2026, Tue

भजनिया गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध स्थिति में 45 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा का शव घर के अंदर गमछे से लटका मिला। मृतक के गर्दन पर निशान थे, मृतक के परिजनों के अनुसार वह रात्रि में शराब पीकर आए थे और झगड़े के बाद कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया,मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *