11 Dec 2025, Thu

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टिफिन बैठक का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आह्वान पर पूरे देश में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार पूरे झारखंड में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष माननीय पवन साहू के निर्देश पर गढ़वा जिला के हरिहर पुर मंडल में मंडल अध्यक्ष बिनोद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में किसान मोर्चा द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे शामिल हुए।

टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर से स्वदेशी घर का भोजन लाकर एक साथ भोजन करके प्रधान मंत्री मोदी के आह्वान को घर घर जाकर प्रचार करने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने के लिए स्वदेशी समानों को हर भारतीय को अपनाना होगा और विदेशी सामानों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करना होगा, तभी मोदी जी के सपनों का भारत 2047 तक विश्व गुरु बनेगा। बैठक में कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, महामंत्री संतोष सिंह, निर्मल विश्वकर्मा, हरिनंदन दुबे, अरुण दुबे, राहुल सिंह, विजय शंकर मिस्री आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *