बरडीहा: पुलिस ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त अमित विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित विश्वकर्मा ने किसी बात को लेकर गांव के चाचा अशोक विश्वकर्मा को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस मारपीट में घायल अशोक विश्वकर्मा के काफी चोट लगी है। और उनको लगभग दस टांके लगे हैं। जिसके बाद बरडीहा गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। इसके बाद पुलिस जांच कर प्राथमिकी दर्ज की। इधर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 5 से 6 महीना पूर्व सलगा में एक सड़क दुर्घटना हुआ था, जिसके बाद सड़क जाम किया गया था, और अमित विश्वकर्मा द्वारा पुलिस के कार्यों में बाधा उत्पन्न किया गया था।
जिसके बाद अमित विश्वकर्मा एवं अन्य लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 15/25 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि अशोक विश्वकर्मा के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या- 64/25 दिनांक-17 अक्टूबर 25 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। उसके बाद प्राथमिकी अभियुक्त एवं पूर्व के फरार अभियुक्त अमित विश्वकर्मा उम्र-28 वर्ष पिता – श्रीकांत विश्वकर्मा पता- ग्राम व थाना बरडीहा निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गढ़वा को भेजा गया है।